एक लंबी कहानी है
एक लंबी कहानी है,कुछ ख्वाब पुराने हैं।
सांसो के कतरन में,
कुछ जज्बात पुराने हैं।
बक्त के नासमझी का,
ये सवालात पुराने है।
नजरों की हिमाकत है,
जो ये हालात पुराने हैं।
सहारे बर्फ के ठंडक का,
कुछ सिहरन सिरहाने है।
नहाने की हिदायत है,
ये बरसते धूप पुराने हैं।
अपने ही नजाकत का,
अपनों से शिकायत क्या?
जरा सी चाह मोहब्बत की
मेरी एक मात्र क़यामत है।
-के के राजीव
Comments
Post a Comment